ओडिशा

उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने विदेशी पर्यटकों और सुभद्रा शक्ति मेले का किया स्वागत

SHIDDHANT
1 Dec 2025 10:15 PM IST
उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने विदेशी पर्यटकों और सुभद्रा शक्ति मेले का किया स्वागत
x
Odisha ओडिशा: सांस्कृतिक और कला प्रेमियों के लिए इस बार का सैंड आर्ट फेस्टिवल 2025 विशेष उत्सव साबित हो रहा है। उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने फेस्टिवल के मौके पर कहा कि इस बार कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेश से भी पर्यटक बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। पार्वती परिदा ने बताया, “इस बार हमने सैंड आर्ट फेस्टिवल को सुभद्रा शक्ति मेले के साथ जोड़ दिया है। विदेशी पर्यटक यहां आएंगे तो वे न केवल रेत की कलाकृतियों को देखेंगे, बल्कि नृत्य फेस्टिवल का आनंद भी लेंगे। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट शिल्प को देखने का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सैंड आर्ट फेस्टिवल पहले ही अपनी कला और आकर्षक आयोजन के लिए प्रसिद्ध है। सुभद्रा शक्ति मेले के साथ इसे जोड़ने का उद्देश्य महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर प्रदान करना है। यह पहल महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है। इस बार फेस्टिवल में कोणार्क को एक दुल्हन के रूप में सजाया गया है, जो आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “यह पहली बार है जब कोणार्क में इस तरह का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले पर्यटक मनोरंजन के कई रूपों का आनंद ले सकेंगे।

फेस्टिवल में रेत की विशाल कलाकृतियों के साथ-साथ पारंपरिक नृत्य, संगीत और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल कलाकार और शिल्पकार देश-विदेश से आए हैं। सैंड आर्ट की अद्भुत कलाकृतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सुभद्रा शक्ति मेले के माध्यम से स्थानीय महिलाओं ने अपने हुनर और कला का प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करने का अवसर मिला। इससे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सृजनात्मक क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की कि वे इस आयोजन का लाभ उठाएं और ओडिशा की सांस्कृतिक और कला विविधता का आनंद लें। उन्होंने कहा कि सैंड आर्ट फेस्टिवल 2025 पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।
Next Story