ओडिशा
ओड़िशा में प्रत्येक जीवन मूल्यवान व सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर साइक्लोथान
Gulabi Jagat
19 Jun 2022 8:16 AM GMT
![ओड़िशा में प्रत्येक जीवन मूल्यवान व सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर साइक्लोथान ओड़िशा में प्रत्येक जीवन मूल्यवान व सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर साइक्लोथान](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/19/1708092-15042022-cyclecyclothon22630149.webp)
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : राज्य परिवहन व वाणिज्य विभाग के आह्वान पर शनिवार को नगर में प्रत्येक जीवन मूल्यवान व सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर साइकिल रैली (साइक्लोथॉन-2022) का आयोजन किया गया। एडीएम कार्यालय के पास पश्चिमांचल के डीआइजी नीति शेखर एवं एसपी मुकेश कुमार भामो ने इस रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रिंग रोड की परिक्रमा कर प्रतिभागी नगर निगम कार्यालय तक पहुंचे। यहां कार्यक्रम आयोजित कर इसका समापन किया गया।
सड़क दुर्घटना में असमय लोगों की मृत्यु की घटना को सरकार की ओर से गंभीरता से लिया गया है। राज्य परिवहन विभाग की ओर से इसके लिए राज्य भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को राउरकेला में साइक्लोथॉन-2022 के तहत साइकिल रैली निकाली गई। एडीएम कार्यालय के पास से यह रैली निकली एवं रिंग रोड भ्रमण कर म्यूनिसिपल कार्यालय के समक्ष इसका समापन हुआ। इसमें ओड़िया फिल्म अभिनेता सिद्धांत महापात्र, राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष कूना त्रिपाठी, डीआइजी नीति शेखर, एसपी मुकेश कुमार भामो, आरटीओ विश्वराज बेहरा बतौर अतिथि शामिल हुए।
डेढ़ सौ से अधिक शहरवासी साइकिल लेकर रिंग रोड की परिक्रमा के लिए निकले। सिद्धांत महापात्र खुद इसमें शामिल होकर लोगों को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे जानमाल की क्षति हो रही है। साइकिल को अपनाने से दुर्घटना तो रुकेगी साथ ही लोगों का स्वास्थ्य तथा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने राउरकेला में विभिन्न क्लब में क्रिकेट खेलने के अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर एसपी मुकेश कुमार भामो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सड़क हादसे पर चिंता प्रकट की है एवं अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्रों की पहचान कर सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसी के मद्देनजर राउरकेला में साइक्लोथॅान-2022 का आयोजन किया गया है। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही अनुशासित रहकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर लघु फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया जिसमें देश भर की चुनी हुई अच्छी लघु फिल्म शामिल किया गया। साइकिल रैली में शामिल युवाओं को परिवहन विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया गया।
Next Story