
x
संबलपुर, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा के संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी और पलट जाने से करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गये।
घटना बुरला पुलिस थाना अंतर्गत गोलगुंडा ओवर ब्रिज के पास सुबह उस समय हुई, जब श्री राम नाम की निजी बस बरगढ़ से बुरला जा रही थी.
सूचना पर बुरला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला।
घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
(अधिक विवरण की प्रतीक्षा है)
Tagsसंबलपुरसंबलपुर में ट्रकसंबलपुर में ट्रक ने बस को टक्कर मारीयात्री बाल-बाल बचेआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
Next Story





