ओडिशा

ओडिशा में कागज रहित 34 अदालतों का प्रधान न्यायाधीश ने उद्घाटन किया

Sarita
18 Sept 2022 6:40 AM IST
Chief Justice inaugurates 34 paperless courts in Odisha
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

देश के प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने शनिवार को ओडिशा के 30 जिलों में कागज रहित 34 अदालतों का उद्घाटन किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित ने शनिवार को ओडिशा के 30 जिलों में कागज रहित 34 अदालतों का उद्घाटन किया। उड़ीसा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में यहां ओडिशा न्यायिक अकादमी में आयोजित एक समारोह में कागज रहित अदालतों का उद्घाटन किया गया।

प्रधान न्यायाधीश ने इस मौके पर कहा कि न्यायपालिका के कामकाज के लिए तकनीकी प्रगति आवश्यक हो गई है। उन्होंने कागज रहित अदालतों के सकारात्मक प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने खुशी व्यक्त की कि ओडिशा में न्यायिक अधिकारी स्वेच्छा से कागज रहित अदालतों के लिए आगे आए। उन्होंने उच्च न्यायालय की ई-पहल की सराहना की।
Next Story