ओडिशा

ओडिशा के पुरी जिला स्थित चिल्का झील में पलटा नौका, दो लोगों की मौत

Sarita
5 Sept 2022 9:13 AM IST
Boat capsizes in Chilka lake in Puri district of Odisha, two people died
x

न्यूज़ क्रेडिट : ibc24.in

ओडिशा के पुरी जिला स्थित चिल्का झील में रविवार शाम एक नौका के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ओडिशा के पुरी जिला स्थित चिल्का झील में रविवार शाम एक नौका के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुरी के पुलिस अधीक्षक के. वी. सिंह के अनुसार, कुछ लोगों का एक समूह चिल्का झील में स्थित टापू कालीजाइकुडा से लौट रहा था, तभी उनकी नौका तट से सिर्फ तीन किमी दूर भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पलट गई।
उन्होंने बताया कि नौका पलटने की वजह से तीन लोग लापता हो गए थे, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति तैर कर किनारे तक पहुंच गया।
अधीक्षक ने बताया कि बाद में, दमकल कर्मियों ने दो अन्य लोगों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। स्थानीय लोगों ने कम से कम 10 यात्रियों को बचाया।
Next Story