
x
हादसे में चार साल की मासूम घायल
राउरकेला : उदितनगर थाना के निकट हाईस्कूल चौक के पास बुधवार की रात को बाइक की टक्कर से चार साल की बच्ची घायल हो गई। उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बुधवार की रात को लगभग 8:30 बजे उदितनगर सरकारी हाईस्कूल के पास स्थित चापाकल से अंचल में रहने वाली चार साल की बच्ची पानी लेकर जा रही थी। तभी उस मार्ग से तेज रफ्तार में जा रही बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे बच्ची को गंभीर चोट लगी। घटना के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पाकर उदितनगर थाना की पुलिस तुंरत वहां पहुंच बच्ची को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए तथा मामले की जांच कर रही है।
Next Story





