ओडिशा
बीजू जनता दल के कार्यकर्ता ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, हालत जानने पहुंचे विधायक
Gulabi Jagat
7 Jun 2022 12:19 PM IST

x
बीजू जनता दल के कार्यकर्ता ने की खुदकुशी की कोशिश
राउरकेला : क्षेत्रीय विधायक शारदा नायक के करीबी तथा डेली मार्केट अंचल निवासी बीजू जनता दल के कार्यकर्ता विश्वजीत दे उर्फ बिशु ने रविवार की रात को घर में खुदकुशी करने की कोशिश की। इसका पता चलने के बाद पड़ोसियों की मदद से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सोमवार की शाम उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, इसकी सूचना पाकर विधायक शारदा नायक रविवार की देर रात अस्पताल पहुंचकर विशु के उचित इलाज की व्यवस्था की।
घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह कई बीजद कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे तथा विशु का हालचाल लेते हुए शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। बताया गया है कि बिशु ने अपने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की विफल होने पर फांसी लगाने का भी प्रयास किया। बीजद के युवा नेता पिंकु जायसवाल ने बताया कि बिशु स्वस्थ है और उसे सोमवार की शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचा दिया गया है।
Next Story





