ओडिशा

ओडिशा राज्य में 87 एकलव्य माडल स्कूल को मंजूरी

Gulabi Jagat
29 Jun 2022 10:03 AM GMT
ओडिशा राज्य में 87 एकलव्य माडल स्कूल को मंजूरी
x
ओडिशा न्यूज
केन्द्र सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्रालय ने ओडिशा में 87 एकलव्य स्कूल को मंजूरी दिया है। आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले में 19 एकलव्य स्कूल निर्माण के लिए भूमि पूजन किए जाने की जानकारी केन्द्रीय आदिवासी व्यापार राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू ने दी है। केन्द्रीय मंत्री टुडू ने राज्य अतिथि भवन से ओडिशा के एकलव्य माडल स्कूल के विकास की समीक्षा की है। इसके बाद केन्द्र मंत्री ने कहा है कि वनवासी ब्चचों के लिए मोदी सरकार ने जो सपना देखा है, वह बहुत जल्द साकार होने वाला है।
45 एकलव्य माडल स्कूल का भूमि पूजन कार्य सम्पन्न
केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए केन्द्रीय आदिवासी व्यापार मंत्रालय ने ओडिशा को सर्वाधिक 87 एकलव्य स्कूल मंजूर किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि ओडिशा में अभी तक 45 एकलव्य माडल स्कूल का भूमि पूजन कार्य सम्पन्न हुआ है। अन्य स्कूलों के लिए आवश्‍यक जमीन को मुहैया करने की प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से जारी है।
इस समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। कोरापुट, सुन्दरगड़, सम्बलपुर पर्वतीय क्षेत्र होने से केन्द्रीय मंत्री ने इन सभी जिलों के जंगल अधिकारी एवं राज्य सरकार अधिकारियों के साथ चर्चा की है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने जल्द ही इन एकलव्य विद्यालयों के लिए जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
केन्द्रीय मंत्री समीक्षा बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति विभाग, जंगल विभाग, कार्यकारी एजेंसी, एचसीएल, एपीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के भी उपस्थित रहने की सूचना मिली है।
Next Story