नागालैंड

इन राज्यों में भीषण लू के प्रकोप के बीच मिली राहत

Gulabi Jagat
1 May 2022 8:39 AM GMT
इन राज्यों में भीषण लू के प्रकोप के बीच मिली राहत
x
पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी रही
पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कुछ स्थानों पर और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु व लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर (भारतीय समयानुसार कल के सुबह 8.30 बजे से आज के सुबह 8.30 बजे तक) गरज के साथ वर्षा देखी गई। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अधिकांश स्थानों पर; नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल में कई स्थानों पर; गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में मुख्य रूप से शुष्क मौसम बना हुआ है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी रही। विदर्भ के कई हिस्सों सहित हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में, जम्मू संभाग के पश्चिमी हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहा। इसके अलावा पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कई स्थानों पर; हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) से अधिक रहा।
उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड के अधिकांश स्थानों पर; पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कई स्थानों पर; असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर और ओडिशा व तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर; जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों सहित केरल, माहे, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब रहा। देश का अधिकतम तापमान बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story