नागालैंड

नागालैंड समाचार: राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह से मिले नेफियू रियो, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

Gulabi Jagat
14 April 2022 4:28 PM GMT
नागालैंड समाचार: राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह से मिले नेफियू रियो, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात
x
नागालैंड समाचार
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने गुरूवार को यहां प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात कर राज्य में विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के बारे में चर्चा की।
रियो ने मुलाकात के दौरान डा. सिंह को नगालैंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा तैनाती से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। डा. सिंह ने कहा कि वह संबंधित विभाग से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और इनका हर संभव समाधान करने के लिए कहेंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नगालैंड की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने का भी अनुरोध किया। डा. सिंह ने कहा कि उनका कार्यालय इसका संज्ञान लेगा।
डा. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जिससे वहां काफी बदलाव आया है तथा पूर्वोत्तर के विकास मॉडल की देश भर में सराहना की जा रही है। रियो ने पूर्वोत्तर में विकास कार्यों में विशेष रूचि लेने के लिए डा़ सिंह की सराहना भी की।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story