नागालैंड

इन दो राज्यों से माता हिडिंबा से मिलने पहुंचे उनके वंशज

Gulabi Jagat
24 April 2022 6:27 AM GMT
इन दो राज्यों से माता हिडिंबा से मिलने पहुंचे उनके वंशज
x
माता हिडिंबा से मिलने पहुंचे उनके वंशज
आसाम व नागालैंड से वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधि व श्रद्धालु हजारों मील की दूरी तय कर माता हिडिंबा के दर्शन करने मनाली पहुंचे हैं। माता हिडिंबा के दर्शन कर नागालैंड व आसाम के जनजातीय लोग भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वो लोग माता हिडिंबा के वंशज हैं। नागालैंड के दीमापुर में माता हिडिंबा का मंदिर है।
दोनों राज्य से प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रही नागालैंड की विनीता जगडुंग ने कहा कि वह अपने साथी सदस्य नागालैंड के अजयधर व सिडली और आसाम के हरिनमय बथारी, मुक्तेश्वर केंपरे, हिमांशु बटारिया, सुखेन फगवा व अजय फगवा के साथ वनवासी कल्याण आश्रम व हिमगिरि कल्याण आश्रम के सहयोग से हिमाचल भ्रमण पर आए हैं। उन्होंने कहा कि वो डिमासा समाज के लोग हैं असाम व नागालैंड में रहते हैं। उन्होने कहा कि माता हिडिंबा डिमासा की बेटी है लेकिन भीम से विवाह के बाद मनाली आ गई।
हिमाचल प्रदेश भ्रमण के अनुभव सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि वो बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें माता हिडिंबा के दर्शन करने का मौका मिला है। हिमाचल के जनजातीय लोगों से मिलकर बहुत कुछ सीखने को मिला है।
Next Story