मिज़ोरम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मई में करेंगे मिजोरम का दौरा

Gulabi Jagat
26 April 2022 4:06 PM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मई में करेंगे मिजोरम का दौरा
x
राष्ट्रपति रामनाथ का दौरा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच मई को मिजोरम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कोविंद आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इस पूर्वोत्तर राज्य में आएंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच मई को मिजोरम का दौरा करेंगे।अभी राष्ट्रपति के दौरे के विस्तृत कार्यक्रम की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
Next Story