मिज़ोरम

मिजोरम के सीएम जोरमथंगा को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

Renuka Sahu
14 March 2022 1:26 AM GMT
मिजोरम के सीएम जोरमथंगा को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनको तीन महीने के भीतर इस्तीफा देने की बात कही।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनको तीन महीने के भीतर इस्तीफा देने की बात कही। इस मामले में 37 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को इससे पहले 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विभिन्न फेसबुक समूहों पर साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोडिनलियाना उर्फ अपुइया टोछहांग (37) नामक इस व्यक्ति ने जोरमथंगा पर व्यक्तिगत लाभ के लिए राज्य के वार्षिक बजट को हड़पने का आरोप लगाया। वह आइजोल के चनमारी पश्चिम इलाके का निवासी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में, आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री की हत्या के लिए एक स्नाइपर को काम पर रखा था। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन नेहलिया ने मीडिया को बताया कि साइबर अपराध पुलिस ने फर्जी खाते की जांच की और आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आगे उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कोई हथियार जब्त नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Story