मिज़ोरम

इस रही में कोरोना से एक मरीज की मौत, 828 हुई संक्रमितों की संख्या

Gulabi Jagat
12 April 2022 4:33 PM GMT
इस रही में कोरोना से एक मरीज की मौत, 828 हुई संक्रमितों की संख्या
x
828 हुई संक्रमितों की संख्या
आईजोल। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 18 मौतें केरल में जबकि एक मौत मिजोरम में हुई हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले 33 बढ़कर 828 हो गए हैं। इसी के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पांच लाख 21 हजार 710 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 90 लाख 68 हजार 616 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 796 नये मरीज सामने आये हैं, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 30 लाख 36 हजार 928 हो गई है। देश में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 10 हजार 889 है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत हो गयी है। इसी अवधि में 946 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख चार हजार 329 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख छह हजार 251 कोविड परीक्षण किये गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 45 लाख 25 हजार 202 कोविड परीक्षण किए गए हैं। वहीं इस दौरान देश में 19 मरीजों की मौत होने से इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 521710 हो गयी है।
कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 87 घटने से इनकी संख्या 3965 रह गयी। वहीं, 265 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6464775 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 68383 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामले पांच बढ़कर 1488 हो गये हैं। इस दौरान 29 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904491 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 33 बढ़कर 828 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 115 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 224215 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 689 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 46 घटकर 732 हो गए हैं। राज्य में 87 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7726663 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 147816 पर स्थिर है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले सात मामले घटर 601 हो गए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 26157 हो गया है। राज्य में 1839622 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तीन घटकर 451 रह गई है और राज्य में अभी तक 429154 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 7692 पर स्थिर है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 20 घटकर 437 रह गए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21200 पर स्थिर है। राज्य में 1996058 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हरियाणा में सक्रिय मामले दो मामले घटकर 418 हो गए हैं। यहां अब तक 974896 लोग कोविड मुक्त हो चुके है। तथा 10617 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के तीन सक्रिय मामले बढ़कर 293 हो गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2047307 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 23499 है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में एक मामला बढऩे से इनकी संख्या अब 229 हो गई हैं। कुल 3414858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 38025 पर बरकरार है। तेलंगाना में सक्रिय मामले एक घटकर 213 रह गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर स्थिर है। इस महामारी से 787191 लोग निजात पा चुके हैं। ओडिशा में कोरोना के सक्रिय मामले 185 हैं। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1278548 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9121 पहुंच गया है।
गुजरात में सक्रिय मामले 19 बढ़कर 148 हो गए हैं तथा अब तक 1212992 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 10942 पर स्थिर है। राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले एक बढ़कर 77 हो गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1273482 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9552 पर स्थिर है। पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले पांच बढ़कर 61 हो गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 741407 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 17742 पर स्थिर है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 51 हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1030423 हो गई है। राज्य में अभी तक 10735 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय 14 मामले घटकर 43 हो गया हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2304841 हो गई है। मृतकों की संख्या 14730 पर स्थिर है।
Next Story