मणिपुर

VIDEO: पहली बार मणिपुर के खोंगसांग में पहुंची भारतीय रेल

Gulabi Jagat
20 March 2022 2:35 PM IST
VIDEO: पहली बार मणिपुर के खोंगसांग में पहुंची भारतीय रेल
x
मणिपुर के खोंगसांग में पहुंची भारतीय रेल
मणिपुर के खोंगसांग में पहली बार भारतीय रेल पहुंची है। इसके तहत खोंगसांग रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन पहुंचा है। यहां जिरीबाम-इंफाल रेल लाइन परियोजना के तहत मणिपुर के खोंगसांग स्टेशन पर इंजन पहुंचा।
बता दें कि मणिपुर के खोंगसांग स्टेशन पर ट्रेन के इंजन के पहुंचने पर लोगों में बहुत उत्साह रहा। लोगों ने रेल इंजन का स्वागत किया। यह जिरीबाम का एक और मील का पत्थर साबित हुआ है।

पूर्वोत्तर राज्यों की राजधानी कनेक्टिविटी के तहत इम्फाल नई रेलवे लाइन परियोजना जल्द पूरा होने वाला है। इसके साथ ही यहां अब ट्रेन भी जल्द दौड़ती नजर आएगी।
Next Story