मणिपुर

इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश

Gulabi Jagat
21 May 2022 11:35 AM GMT
इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश
x
आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश
आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। तेलंगाना में कई स्थानों पर, मराठवाड़ा, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में और पूर्वी राजस्थान,उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को लू का प्रकोप रहा। दिन का तापमान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कई स्थानों पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर,उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर, गुजरात और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, असम मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, लक्षद्वीप, रायलसीमा, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर में गुरुवार 08.30 बजे से शुक्रवार को 08.30 बजे के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हुयी। बिहार,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पडऩे की सूचना है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा बिहार, रायलसीमा और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर,ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात ,सौराष्ट्र और कच्छ में मौसम शुष्क बना रहा।
Next Story