मणिपुर

मणिपुर न्यूज़: घर में घुसी बेकाबू कार, 2 लोग हुए घायल

Gulabi Jagat
4 April 2022 10:34 AM GMT
मणिपुर न्यूज़: घर में घुसी बेकाबू कार, 2 लोग हुए घायल
x
मणिपुर न्यूज़
इंफाल। मणिपुर में इंफाल के उरीपोक में रविवार को एक कार ने बेकाबू होकर दो कारों को टक्कर मार दी तथा फिर एक दोपहिया वाहन से टकरा गयी, जिससे दो लोग घायल हो गये। बाद में यह कार दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई।
पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद घर की एक दीवार गिर गयी हालांकि कमरे में मौजूद दो बच्चों की जान बच गयी है। हादसे में कार सवार दो लोग चोटिल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि दोपहिया वाहन से कुछ लोग कार का पीछा कर रहे थे।
इस दौरान चालक ने कार की रफ्तार बहुत तेज कर दी थी, जिसके कारण उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया। पुलिस ने बताया कि पीछा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Next Story