मणिपुर

Manipur News: मेघचंद्र सिंह को कांग्रेस ने सौंपी मणिपुर की कमान

Gulabi Jagat
31 March 2022 12:20 PM IST
Manipur News: मेघचंद्र सिंह को कांग्रेस ने सौंपी मणिपुर की कमान
x
मणिपुर न्यूज
नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता के मेघचंद्र सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने के साथ ही उनके सहयोग के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता टीएम वैफेल, मोहम्मद फजरु रहीम, विक्टर सिंह तथा के वीरेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही पार्टी ने विद्यापति सेनजान, अल्फ्रेड अर्थर, एल तिलोत्तमा, एच गोस्वामी और एल हावकिप को उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकेश्वर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही 14 कार्यकारिणी के सदस्य भी नियुक्त किये हैं।
Next Story