- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- तेज रफ्तार कार की चपेट...
x
मुंबई :दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां वर्ली सी फेस प्रोमेनेड में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत
वर्ली पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से महिला हवा में उछलते हुए जमीन पर गिर गई। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे में कार के 23 वर्षीय चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी न्यूज़इंडिया न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़ख़बरों का सिलसिलामिड डे न्यूज़पेपरjanata se rishta nyoozjanata se rishtaaaj kee taaza khabarenhindee nyoozindiya nyoozchhatteesagadh nyoozbreking nyoozkhabaron ka silasilamid de nyoozapepar

Apurva Srivastav
Next Story