- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Weather : मुंबई के कुछ...
महाराष्ट्र
Weather : मुंबई के कुछ इलाकों में होगा बारिश व जलभराव
Tara Tandi
20 July 2024 12:50 PM IST
x
Weather मुंबई: उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया लेकिन लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश और अगले दो दिन में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। उसने शनिवार को चंद्रपुर के लिए ‘रेड’ अलर्ट तथा नागपुर, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मुंबई में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर एवं रात 11 बजकर 24 मिनट पर 3.66 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी जमा होने के कारण कुर्ला क्षेत्र में शीतल सिनेमा और काले मार्ग के पास की सड़क पर यातायात को अन्य मार्गों की ओर मोड़ दिया गया।
उन्होंने बताया कि गोरेगांव पूर्व में आरे मार्ग पर यातायात को सीप्ज-मरोल मरोशी-जेवीएलआर की ओर मोड़ दिया गया है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव के कारण अंधेरी भूमिगत मार्ग को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और वाहनों को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र में उपनगरीय रेल सेवाएं संचालित करने वाले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने बताया कि स्थानीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।
TagsWeather मुंबई कुछ इलाकोंबारिश जलभरावWeather Mumbai some areasrainwaterloggingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





