महाराष्ट्र

Weather: आर्थिक राजधानी में धंस गई सड़क, मुंबई समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश

Sanjna Verma
9 Jun 2024 12:35 PM GMT
Weather: आर्थिक राजधानी में धंस गई सड़क, मुंबई समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश
x
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में मॉनसून एंटर कर चुका है। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। भारी बारिश के कारण अब सड़क यातायात प्रभावित होने लगा है। भारी बारिश के कारण मुंबई से Ahmedabadजाने वाले नेशनल हाईवे की सड़क धंस गई है। सड़क के धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क धंसने के कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी समस्या हो रही है।गौरतलब है कि मुंबई और उसके पड़ोसी इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण पारा काफी नीचे आया है। आम जनता को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लोग उमस से भी पीछा छुड़ा पाए है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।
वहीं भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस कारण अहमदाबाद हाईवे पर 4 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क का हिस्सा जब धस तब pipeline ठीक करने का काम हो रहा था इसी बीच हादसा हो गया। इस दौरान काफी देर तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऐसा है मुंबई में मौसम का हाल
मुंबई में मानसून का आगमन हो चुका है। भारी बारिश का alert भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह अधिकतम 30 डिग्री तक तापमान जा सकता है।
Next Story