अन्य

मुंबई के पवई में अवैध झुग्गियों को खाली कराने गई टीम पर पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
6 Jun 2024 2:25 PM IST
मुंबई के पवई में अवैध झुग्गियों को खाली कराने गई टीम पर पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल
x
मुंबई: मुंबई के पवई में हीरानंदानी से सटे जय भीम नगर झुग्गी बस्ती में अवैध कब्जे वाली झोपड़ियों को खाली कराने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव हुई है। जानकारी के अनुसार जय भीम नगर झुग्गी बस्ती में नगर पालिका अवैध कब्जे को ध्वस्त करने पहुंची थी।
नगर पालिका और पुलिस की टीम जैसे ही झुग्गियों को खाली कराने पहुंची बस्ती के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बस्ती में पवई जय भीम नगर स्लम बचाओ आंदोलन तेज हो गया है। लोगों ने कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की है और इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story