महाराष्ट्र

संभाजी जयंती शोभायात्रा में हुई हिंसक हड़कंप

Rounak Dey
16 May 2023 12:53 PM GMT
संभाजी जयंती शोभायात्रा में हुई हिंसक हड़कंप
x
कई घायल

महाराष्ट्र | अहमदनगर में हुई अराजकता से तनाव की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि, अहमदनगर के शेवगांव शहर में दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर ईंट-पथराव हुआ। अहमदनगर के अलावा अकोला में एक मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है।

इस झड़प के बाद स्थानीय पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गया, जहां पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी, जिसके बाद अराजकता फैलाने वाले तत्व तितर-बितर हो गए। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताते चलें कि पुलिस ने मौके से हिंसा फैलाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

जुलूस के दौरान हुई हिसंक झड़प

महाराष्ट्र के अहमदनगर में 14 मई की रात को हिंसक झड़प हुई। दरअसल, छत्रपति संभाजी महाराज जयंती के अवसर पर जयंती निकाली जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने ईंट-पथराव कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले एक धार्मिक स्थल पर पथराव हुआ। इसके बाद संभाजी जयंती की शोभायात्रा पर पथराव हुआ, जिसके अफरातफरी मच गई। ईंट-पथराव और अराजकता के बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें साफतौर प देखा जा सकता है कि हिंसक झड़प करने वालों ने आप-पास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की है।

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में अब तक 102 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य रिजर्व पुलिस बल की 2 यूनिट इस समय शेवगांव में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story