- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- उज्जवल निकम ने जीएसटी...
महाराष्ट्र
उज्जवल निकम ने जीएसटी सुधार और राष्ट्रीय मुद्दों पर जनता को दिलाया भरोसा
SHIDDHANT
25 Sept 2025 11:16 PM IST

x
Pune पुणे: केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी के स्लैब में किए गए सुधार से आमजन मानस को राहत मिली है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जीएसटी के प्रति लोगों और कारोबारियों को जागरूक करने के लिए बाजारों में जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा के सांसद उज्जवल निकम ने कहा कि देश को विश्व में महासत्ता बनाना है तो आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उज्जवल निकम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश को विश्व में महासत्ता बनाना है तो आत्मनिर्भर होने की जरूरत है, इसलिए स्वदेशी का नारा भी उतना ही जरूरी है। उज्जवल निकम गुरुवार को पुणे में एक मोबाइल शॉप के उद्घाटन के लिए मौजूद थे।
इस उद्घाटन समारोह के बाद निकम ने कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी की दरों में, यानी स्लैब में, सुधार करने से टैक्स में कटौती से जनता को क्या फायदा या नुकसान हुआ, यही देखने मैं मोबाइल शॉप पर आया। इस दौरान मोबाइल शॉप के संचालक ने बताया कि हैंडसेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यहां पर उपस्थित लोगों का कहना है कि जीएसटी कटौती से पीएम ने जनता को दीपावली की भेंट दी है।
महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर सवाल पूछे जाने पर सांसद निकम ने बताया कि राज्य सरकार अनी कोशिश कर रही है। बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और मुझे लगता है कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पूरी टीम वहां मौजूद हैं। उन्होंने एक इमरजेंसी कक्ष भी खोला है। मुझे लगता है कि आपातकालीन स्थिति में थोड़े समय के बाद जल्द से जल्द सुधार होगा। लद्दाख में हो रही हिंसक घटनाओं के बारे में बताते हुए भी उन्होंने कहा कि हमारे देश में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बनी रहे, ऐसा कुछ लोग सोचकर दंगाइयों को उकसा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने लद्दाख के उन सभी युवाओं के साथ बात कर ली है, अब वहां जल्द से जल्द शांति बहाल होगी।
Tagsजीएसटी सुधारदीपावलीमोबाइल शॉपउज्जवल निकमपुणेआत्मनिर्भर भारतबाढ़लद्दाखप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





