महाराष्ट्र

मुंबई से सटे ठाणे शहर पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, मैसेज में लिखा- 'दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगो'

Gulabi Jagat
14 Jun 2022 11:48 AM IST
मुंबई से सटे ठाणे शहर पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, मैसेज में लिखा- दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगो
x
पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट हैक
ठाणे, पीटीआइ। महाराष्ट्र में ठाणे शहर की पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई है। वेबसाइट को मंगलवार सुबह हैक कर लिया गया। हैकर्स ने वेबसाइट पर एक मैसेज भी लिखा है। बताया जा रहा है कि ये मैसेज भारत सरकार के लिए लिखा था। मैसेज में लिखा था- 'दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगो।'
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वेबसाइट के हैक होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हमने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया है। ठाणे साइबर क्राइम टीम इस पर काम कर रही है।' वेबसाइट खोलने पर इसमें 'एक साइबर टीम द्वारा हैक किया गया' मैसेज लिखा हुआ था।
हैक कर लिखा ये मैसेज
इसमें आगे लिखा गया, 'नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्कार। बार-बार आप इस्लामिक धर्म को परेशान करते हो। जल्दी करो और दुनिया भर के मुसलमानों से माफी मांगो।'
गौरतलब है कि देश में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। देश में कई जगहों पर इस टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी शुक्रवार को भी कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए। विवाद के बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Next Story