महाराष्ट्र

ST बस की पेड़ से टक्कर, 22 यात्री जख्मी

Sanjna Verma
23 Jun 2024 4:33 PM IST
ST बस की पेड़ से टक्कर, 22 यात्री जख्मी
x
Maharashtraमहाराष्ट : महाराष्ट के पुणे-सोलापुर राजमार्ग (Pune-Solapur Highway) पर सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भारी एसटी बस की पेड़ से टक्कर होने से 20 से 22 यात्री जख्मी हुए हैं. जिसमें करीब तेन लोगों को गंभरी चोटें आई है. हादसे के बाद सभी जख्मी यात्रियों को पास के HOSPITAL में ले जाया गया. जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि यह टक्कर दोपहर के आसपास हुई जब सहजपुर फाटा के पास बस पहुंची हुई थी. सड़क पर एक खड़े ट्रक से बचने के चक्कर में में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. जिससे बस एक पेड़ से जा टकराई.हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की पेड़ से टक्कर के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.राहत वाली बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है. लेकिन मामले में पुणे Police accident का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.
Next Story