भारत

यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, आधा दर्जन यात्री जख्मी

HARRY
11 March 2022 5:27 PM GMT
यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, आधा दर्जन यात्री जख्मी
x
पढ़े पूरी खबर

गांधी सेतु पर बैरियर के पास ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस और गिट्टी लदा ट्रक में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बस पलट गयी, जिससे बस चालक समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बाद सेतु पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। क्रेन की मदद से ट्रक व बस को सड़क से किनारे कर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया।

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गांधी सेतु पर 50 से अधिक यात्रियों को लेकर बस हाजीपुर की ओर जा रही थी। तभी ओवरटेक करने के चक्कर में बैरियर के पास गिट्टी लदा ट्रक बस से टकरा गया। इससे बस पलट गयी। दोनों वाहनों के बीच में एक बाइक सवार भी फंसकर जख्मी हो गया। दुर्घटना के कारण सेतु पर अफरातफरी मच गयी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। थोड़ी देर में आलमगंज व ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गयी और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। बस की खिड़की तोड़कर यात्रियों को बाहर निकला गया।
जख्मी बाइक चालक सारण का रहने वाला विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी। इसी बीच वह वहां से निकलने के चक्कर में बस की चपेट में आकर जख्मी हो गया। आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बस चालक को बैजू प्रसाद को धनुकी के पास निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं बस सवार रामदुलारी देवी, अलीम खान,फिजुल खान को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। सभी खतरे से बाहर बताए जाते हैं।
Next Story