- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शिक्षा के साथ खेलों का...
महाराष्ट्र
शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्व हैं: Joseph Sebastian
Gulabi Jagat
27 April 2025 10:35 PM IST
x
Bhayander: खेलों का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,जैसे शारीरिक स्वास्थ्य,वजन प्रबंधन,बीमारियों से बचाव,मानसिक स्वास्थ्य,शैक्षणिक लाभ आदि प्रमुख हैं।
उपरोक्त विचार भायंदर (ईस्ट) स्थित होली एंजल्स इंग्लिश हाईस्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ सेबेस्टियन ने महाराष्ट्र जूनियर खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले विद्यर्थियों की जीत के बाद व्यक्त किये।ज्ञात हो होली एन्जल्स इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे जिले का एकमात्र स्कूल है, जिसके चार छात्रों ने महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। लड़कियों की टीम ने चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें उन्होंने झारखंड राज्य की टीम को हराया।
सेबेस्टियन ने कहा यह स्कूल को मिली बड़ी उपलब्धि हैं।उन्होंने बताया कि स्कूल के चार छात्रों ने महाराष्ट्र जूनियर खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया, जो 24 से 28 मार्च 2025 तक हरियाणा में आयोजित की गई थी। इन छात्रों में मास्टर हिमांशु कुमाहर, मास्टर वंश तेतगुड़े, मास्टर अक्षज जाधव और मिस मिताली नंदीवडेकर शामिल थे।उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र आगे भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
Tagsशिक्षाJoseph Sebastianजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





