- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- PM मोदी के संदेश पर...
महाराष्ट्र
PM मोदी के संदेश पर शिवसेना UBT की प्रतिक्रिया, आनंद दुबे बोले- गाली किसी को भी स्वीकार नहीं
SHIDDHANT
1 Aug 2026 10:00 PM IST

x
Mumbai मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों को लेकर दिए गए वीडियो संदेश पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रधानमंत्री के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। आनंद दुबे ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी व्यक्ति को अपशब्दों का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाली-गलौज किसी व्यक्ति की हताशा को दर्शाती है। यदि किसी को अपनी नाराजगी या निराशा व्यक्त करनी है तो योग, ध्यान और प्रार्थना जैसे सकारात्मक माध्यम अपनाने चाहिए।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को देश के महान नेताओं के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि एक या दो लोगों की गलती के आधार पर पूरी जेन-जी पीढ़ी को नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जागरूक और समझदार है तथा भगवान राम, भगवान शिव और भगवान कृष्ण में आस्था रखती है।
आनंद दुबे ने प्रधानमंत्री मोदी के माफ करने वाले रुख की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उदारता दिखाते हुए छात्रों को माफ किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गलती के बाद सही रास्ते पर लौट आता है, उसे भटका हुआ नहीं माना जाता। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ युवाओं से गलती हुई और उन्होंने उन्हें माफ करने की भावना व्यक्त की। इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, छात्र प्रदर्शन और उससे जुड़े मामलों को लेकर सियासी बहस जारी है।
Tagsपीएम मोदी वीडियो संदेशआनंद दुबेशिवसेना यूबीटीजेन जी विवादछात्र प्रदर्शनजंतर मंतर मामलानरेंद्र मोदीराजनीतिक प्रतिक्रियामहाराष्ट्र न्यूजGen Z NewsStudent ProtestShiv Sena UBTLatest Political News.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





