भारत

पप्पू यादव के भगवा वस्त्र विवाद पर संतों का विरोध तेज, रंजीत रंजन के आवास के बाहर प्रदर्शन

SHIDDHANT
1 Aug 2026 9:55 PM IST
पप्पू यादव के भगवा वस्त्र विवाद पर संतों का विरोध तेज, रंजीत रंजन के आवास के बाहर प्रदर्शन
x
वीडियो
Delhi दिल्ली। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद में राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर साधु वेश में प्रदर्शन करने का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर दिल्ली में साधु-संतों ने कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन, जो पप्पू यादव की पत्नी हैं, के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संतों ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर सनातन धर्म और साधु परंपरा का अपमान किया है। साधु माधव गिर गाय वाले बाबा ने कहा कि यह कोई प्रदर्शन नहीं बल्कि धर्म और भगवान के अपमान के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति साधु बना है तो उसे किस अखाड़े ने दीक्षा दी और किस परंपरा के तहत उसे यह वेश धारण करने का अधिकार मिला।


उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र केवल पहनावा नहीं बल्कि सनातन परंपरा और साधु समाज की पहचान है। शिक्षित व्यक्ति होने के नाते संसद सदस्यों को इसकी मर्यादा और महत्व समझना चाहिए। वहीं, यति महादेवानंद गिरि ने कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी मठ, मंदिर और अखाड़े इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने पप्पू यादव के बहिष्कार की बात भी कही। उनका आरोप है कि संसद में भगवा पहनकर किया गया प्रदर्शन सनातन धर्म और उसके अनुयायियों का अपमान है।
यति महादेवानंद गिरि ने बताया कि पप्पू यादव से बातचीत की गई थी और उनसे संत समाज से माफी मांगने की अपील की गई थी, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में बातचीत हुई और संत समाज ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। गौरतलब है कि पप्पू यादव ने संसद में राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर साधु वेश में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद संत समाज की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है।
Next Story