- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Shirdi: साईं बाबा...

x
Shirdi शिरडी: शिरडी के साईं बाबा मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी में मंदिर ट्रस्ट के 30 साल से स्थायी कर्मचारी बालासाहेब नारायण गोंडकर आरोपी हैं। मंदिर में सप्ताह में दो बार ट्रस्ट के कई कर्मचारियों की मौजूदगी में दान की रकम गिनी जाती है। गिनती के समय सभी कर्मचारियों की एंट्री-एग्जिट चेकिंग की जाती है और काउंटिंग हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं। इसके बावजूद गोंडकर ने अप्रैल महीने में तीन बार 500 रुपए के नोटों की गड्डियां चुरा लीं।
चोरी का तरीका यह था कि गोंडकर गिनने के बाद नोटों की गड्डियों को अपनी पैंट में छिपा लेता था। फिर अगली सुबह अंदर जाकर सफाई के बहाने गड्डी निकाल लेता था। लेकिन एक बार वह गड्डी निकाल नहीं पाता था और दूसरे कर्मचारियों को वह गड्डी मिल जाती थी। मंदिर ट्रस्ट ने शिरडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गोंडकर को गिरफ्तार कर राहाता कोर्ट में पेश किया।
डिप्टी एसपी शिरीष वामने ने बताया कि शुरुआती जांच में करीब सवा से डेढ़ लाख रुपए की चोरी की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की वारदात काफी समय से चल रही थी। अभी जांच चल रही है और अन्य आरोपी भी सामने आ सकते हैं।
TagsShirdiसाईं बाबामंदिरलाखोंचोरीहंगामाShirdiSai Babatemplelakhstheftuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





