- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Pune:बम धमाकों के...

x
Pune पुणे: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से बुधवार को एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुणे में 2012 के बम धमाकों के मामले में आरोपियों में से एक बंटी जहागीरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये घटना जिले के श्रीरामपुर कस्बे में घटी है। गोली लगने के बाद बंटी जहागीरदार को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है कि कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बंटी जहागीरदार महाराष्ट्र के पुणे में साल 2012 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपियों में से एक था। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 50 साल की उम्र का बंटी जहागीरदार बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे बोरावेक कॉलेज रोड स्थित कब्रिस्तान से बाइक पर एक अन्य शख्स के साथ वापस आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उसपर हमला किया। जहागीरदार को गोली लगने के बाद तुरंत ही इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुणे बम धमाकों के आरोपी बंटी जहागीरदार की हत्या पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा- "हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं और जांच जारी है।"
आपको बता दें कि साल 2012 में महाराष्ट्र के पुणे के मध्य में स्थित एक बिजी रोड (जंगली महाराज रोड) पर सिलसिलेवार तरीके से कम तीव्रता वाले चार बम ब्लास्ट हुए थे। इसमें संलिप्तता के आरोप में महाराष्ट्र ATS ने बंटी जहागीरदार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया है कि जहागीरदार के ऊपर अहिल्यानगर जिले में हत्या और आपराधिक धमकी सहित कई आपराधिक केस दर्ज थे। वह साल 2023 से जमानत पर बाहर था।
TagsPuneबम धमाकोंआरोपीहत्याPunebomb blastsaccusedmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





