- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बहुमंजिला इमारत की...
महाराष्ट्र
बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर भीषण आग से देर रात मचा हड़कंप
Gulabi Jagat
12 Aug 2026 7:01 AM IST

x
MUMBAI मुंबई। मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम इलाके में मंगलवार देर रात एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग 'शांता भुवन' नामक बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी।
भीषण आग के कारण अफरातफरी मची.
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी थी, वहां से 4 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढाई साल के मासूम अबीर और 23 वर्षीय मेड अंकिता को मृत घोषित कर दिया.
नानावती अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुग्धा के अनुसार, अस्पताल में कुल 6 झुलसे लोगों को लाया गया था. इनमें से दो लोगों अबीर और अंकिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में झुलसे चार अन्य लोगों पार्थ (32 वर्ष), हिरेन (64 वर्ष), यशस्वी और अभिषेक की हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.
दमकल विभाग की गाड़ियों और फायर फाइटर्स ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:25 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इमारत की छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई गई. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना की विस्तृत तकनीकी जांच स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है.
Tagsबहुमंजिला इमारत11वीं मंजिलभीषण आगमचा हड़कंपमुंबई आगविलेपार्ले पश्चिमशांता भुवनबहुमंजिला इमारत में आग11वीं मंजिल पर आगमुंबई दमकल विभागराहत एवं बचाव अभियानमहाराष्ट्रआग की घटनाअग्नि सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





