- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Nagpur Crime: 1100...

x
Nagpur Crime: शहर में 1100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने युवक के पेट में कई बार चाकू से हमला किया, जिससे युवक की मौत हो गई। मामला नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान श्री कृष्णा नगर निवासी योगेश अनिल काकडे के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक योगेश और आरोपी एक दूसरे को पहले से पहचानते थे। घटना से पहले पहले दोनों ने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर शराब पार्टी की थी। इसमें 1100 रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद योगेश नाबालिग से रुपये मांग रहा था। वहीं नाबालिग दूसरे मित्र द्वारा खर्च करने का बात कर रुपए देने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
योगेश रात कारीब 11 बजे एक पान के ठेले पर पहुंचा। इस दौरान वह नशे में धुत था। यहीं पर कुछ देर बाद आरोपी भी बाइक से पहुंच गया। यहां योगेश के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। योगेश ने कहा कि मेरे 1100 रुपये कहां हैं? इस पर आरोपी ने कहा कि उसने पैसे लौटा दिए हैं, लेकिन इससे पहले वह कुछ समझ पाता योगेश ने उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। गुस्से में आकर आरोपी ने अपने कमर में रखा चाकू निकला और योगेश के पेट पर कई बार चाकू से हमला कर दिया।
चाकू से हमले के बाद योगेश जख्मी होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद दोस्तों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने योगेश को लातों से मारना शुरू कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। योगेश के मित्रों ने उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने पान वाले की शिकायत पर मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
TagsNagpurCrime1100 रुपयेदोस्तहत्या Nagpur1100 rupeesfriendmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





