- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: मुंबई में...
महाराष्ट्र
Mumbai: मुंबई में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत
Admindelhi1
1 July 2026 2:53 PM IST

x
मुंबई के वालकेश्वर में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, व्यक्ति की जान गई
मुंबई: वालकेश्वर में बाबुलनाथ रोड स्थित 'सूर्य प्रकाश बिल्डिंग' एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे को हटाया। घटना की छानबीन की जा रही है।
मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीती रात सूर्यप्रकाश बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारियों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई। मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान संतोष रामचंद्र भारस्कर (51) के रूप में हुई है। घटनास्थल से इमारत का मलबा हटा दिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।
Tagsमुंबईदर्दनाक हादसाबिल्डिंगहिस्सागिरनेव्यक्तिमौतmumbaitragic accidentbuildingpartfallpersondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





