- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: बारिश से हुआ...

x
Mumbai मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल का स्वागत बारिश के साथ हुआ। साल के पहले ही दिन (गुरुवार, 1 जनवरी) मौसम ने अचानक करवट ली और बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई। जहां बारिश ने मुंबई में प्रदूषण कम किया है और मौसम को सुहावना बनाया है, वहीं तापमान में भी काफी गिरावट आई है।
ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। फिलहाल, पूरे मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अरब सागर में नमी बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हालांकि, अगले कुछ घंटों में मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।
TagsMumbaiबारिशठंड Mumbairaincold जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





