महाराष्ट्र

Mumbai: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में लगी भीषण आग

Sarita
29 April 2025 8:32 AM IST
Mumbai मुंबई: मुंबई के बांद्रा इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की बिल्डिंग में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मंगलवार सुबह 4 बजे लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार सुबह करीब 4:10 बजे आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के बेसमेंट तक ही सीमित थी। मौके पर पुलिस टीम और 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहनों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में तड़के मुंबई में यह दूसरी बड़ी आग है।
Next Story