- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: वर्ली में आग...

x
मुंबई: दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक दस मंजिला इमारत में आग लग गई। समय रहते पूरी इमारत को खाली करा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार वर्ली के खान अब्दुल गफ्फार खान मार्ग पर स्थित ‘गुलरुख’ नामक 10 मंजिला इमारत की छठी मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया। आग को लेवल-1 श्रेणी घोषित किया गया। आग के कारण इमारत की सभी मंजिलों पर धुआं फैल गया था। हालांकि समय रहते इमारत परिसर को खाली करा लिया गया।
दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। दमकल गाड़ियों के साथ एंबुलेंस, स्थानीय पुलिस और मनपा कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहंचे थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच जारी है।
Tagsमुंबईवर्लीआगघटनाइमारतमचीभगदड़MumbaiWorlifireincidentbuildingriotstampedeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





