महाराष्ट्र

Mumbai: बहुमंजिला इमारत में आग, नागरिकों में दहशत

Admindelhi1
8 Sept 2025 6:48 PM IST
Mumbai: बहुमंजिला इमारत में आग, नागरिकों में दहशत
x

मुंबई: दहिसर पूर्व के शांति नगर मेंरविवार को एक 23 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।

दहिसर पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर दोपहर करीब 3.05बजे आग लगी। आग लगने के बाद इमारत में धुआं भर गया। इससे बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया। आग इमारत के भूतल से चौथी मंजिल तक बिजली के तारों, केबल, बेसमेंट के कॉमन बिजली मीटर केबिन तक सीमित थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग में रहने वाले 36 लोगों को रेस्क्यू किया। इनमें से 19 लोगों को पास के अस्पतालों में भेजा गया. आग पर शाम 6.10 बजे तक काबू पाया गया।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार नजदीकी नीजि रोहित अस्पताल में 7 लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि पांच अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। नॉर्दर्न केयर अस्पताल में 10 लोगों को भर्ती कराया गया है। प्रगति अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है, जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने में दिक्कत हुईँ। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

Next Story