महाराष्ट्र

Mumbai: एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Admindelhi1
21 Aug 2026 12:16 PM IST
Mumbai: एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
x
हाईकोर्ट स्टाफ के ड्राइवर ने मुंबई एयरपोर्ट पर की आत्महत्या

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) पर गुरुवार को 53 वर्षीय एक ड्राइवर ने आत्महत्या कर लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की टीम ने ड्राइवर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की छानबीन एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रमोद गंगाराम जाधव के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से एयरपोर्ट पर ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। जाधव सुबह करीब 8.30 बजे अपने घर से निकले और लगभग 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। करीब 11.40 बजे वह एयरपोर्ट के पी 10 लेवल पर गए और वहां से नीचे कूद गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जाधव के परिवार के अनुसार, वह पिछले छह महीनों से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Next Story