- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: गणतंत्र दिवस...

x
Mumbai मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके से सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घाटकोपर पश्चिम स्थित नित्यानंद नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा रैली के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। घटना दोपहर करीब पौने बारह बजे की है, जब छोटे बच्चे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद आसिफ नामक एक टेलर ने बच्चों से आगे जाकर नारे लगाने को कहा। इस बात की शिकायत बच्चों ने अपने घरवालों से की। इसके बाद आसिफ और बच्चों के अभिभावकों के बीच कहासुनी हो गई।
बच्चों और उनके परिजनों का आरोप है कि आजीज शेख और उसके साथियों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और तिरंगा रैली का विरोध किया, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं दूसरे पक्ष से आरिज और उनकी पड़ोसन फातिमा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी देशभक्ति नारों या तिरंगे का विरोध नहीं किया, केवल आवाज को लेकर गलतफहमी हुई, जिसे बेवजह बड़ा रूप दिया गया। उनका आरोप है कि मामले को जबरन हिंदू-मुस्लिम रंग दिया जा रहा है और उन्हें फंसाया जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस ने पहले इसे एक ही मोहल्ले का मामला बताते हुए आपसी सुलह की सलाह दी और शिकायत लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया और भाजपा कार्यकर्ता घाटकोपर पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। किरीट सोमैया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। शिकायतकर्ता संध्या समरजीत गुहा की शिकायत पर अजीज शेख, अब्दुल्ला शेख, गौस मोहम्मद शेख, रिज़वान शेख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsMumbaiगणतंत्र दिवसरैलीझड़पMumbaiRepublic Dayrallyclashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





