- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: ऑटो रिक्शा...
महाराष्ट्र
Mumbai: ऑटो रिक्शा चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, व्यक्ति गिरफ्तार
Rani Sahu
16 Feb 2025 3:30 PM IST

x
Mumbai मुंबई : मुंबई से सटे नवी पुलिस ने ऑटो रिक्शा चोरी के एक रैकेट का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसके ऊपर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 18 ऑटो-रिक्शा चुराया हैं. जिसे वह महाराष्ट्र के बुलढाना में ले जाकर बेच देता था. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नवी मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है.
आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
नवी मुंबई को यह सफलता 10 फरवरी की रात को उस मिली, जब पनवेल में रूटीन गश्त के दरों पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को देखा, जो सीसीटीवी फुटेज में ऑटो-रिक्शा चुराते हुए दिखाई दे रहा था. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह ऑटो-रिक्शा में भागने की कोशश किया. लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने में कामयाबी मिली.
गिरफ्तार आरोपी का नाम निसार सत्तार खान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय निसार सत्तार खान के रूप में हुई है. वह बुलढाणा जिले के मेहकर का रहने वाल है. वह पनवेल के कच्ची मोहल्ला में रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था.
पिछले एक साल में कर रहा है चोरी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पिछले एक साल में पनवेल, कलंबोली और कामोठे जैसे क्षेत्रों से 18 ऑटो-रिक्शा चुराए थे और उन्हें बुलढाणा में ले जाकर बेचता था. आरोपी के बुलढाना में चोरी किए गए ऑटो को बेचने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस की एक टीम वाहन भेजी गई. जहां से पुलिस ने सभी 18 रिक्शा को बरामद किया.
ऑटो-रिक्शा की मालिकाना हक का पता अभी नहीं चल पाया
अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए वाहनों की कुल कीमत लगभग 12.45 लाख रुपये है. पुलिस के अनुसार ऑटो-रिक्शा की मालिकाना हक का पता अभी नहीं चल पाया है, क्योंकि उसके चेसिस और इंजन नंबर मिटा दिए गए थे. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेला था या उसने इस वाहन चोरी के रैकेट में अन्य लोगों की मदद ली थी.
Tagsमुंबईऑटो रिक्शा चोरीव्यक्ति गिरफ्तारMumbaiauto rickshaw stolenperson arrestedआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
Next Story





