- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: ड्यूटी पूरी कर...
महाराष्ट्र
Mumbai: ड्यूटी पूरी कर घर जा रहा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, लोकल ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत
Sarita
1 Jan 2026 10:00 AM IST

x
Mumbai मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेन में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल का संतुलन बिगड़ने गया और वह मुलुंड स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 31 दिसंबर की है। मृतक की पहचान देवीदास सास्ते के रूप में हुई है, जो सहार यातायात डिवीजन में तैनात थे।
पुलिस के अनुसार, सास्ते गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उनके हृदय में चार ‘ब्लॉकेज’ थे। वह 7 अगस्त से 25 नवंबर तक मेडिकल लीव पर थे और कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में उनकी ‘एंजियोग्राफी’ हुई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद, वह 26 नवंबर को काम पर लौटे थे। बुधवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सास्ते लोकल ट्रेन से ठाणे जिले के कल्याण में स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। वह ट्रेन के गेट पर खड़े थे। जब ट्रेन मुलुंड पहुंची, तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। देवीदास सास्ते के साथ मौजूद दो पुलिस कांस्टेबल ने उन्हें तुरंत अग्रवाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि लोकल ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान व्यक्ति की गर्दन बाड़ में फंस गई। उसे नायर अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे और घटना के गवाह कुछ यात्रियों के अनुसार, व्यक्ति विपरीत दिशा से उतरने की कोशिश कर रहा था, जो बाड़ वाला क्षेत्र है। इस कोशिश के दौरान उसकी गर्दन बाड़ में फंस गई और वह जख्मी हो गया।
TagsMumbaiट्रैफिक पुलिसकर्मीलोकल ट्रेनगिरकरमौतMumbaiTraffic policemanLocal trainFallDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





