महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के ठाणे में दो घरों में लगी भीषण आग

HARRY
22 May 2023 6:03 PM GMT
महाराष्ट्र के ठाणे में दो घरों में लगी भीषण आग
x
चार लोग झुलसे

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे स्थित शिवाजी नगर के दो घरों आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग पर अब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पा लिया है।

मुंबई के अस्पताल में किया गया भर्ती

ठाणे नगर निगम के अनुसार आग की घटना में घायल हुए चारों लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आग ज्यादा होने के कारण चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे शामिल

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि शिवाजी नगर में दादी कॉलोनी में दो एक मंजिला मकानों पर बिजली का तार गिर गया, जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे उनमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि दो घरों में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में चार और पांच साल के दो बच्चे शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

घरेलू सामान जलकर राख

अधिकारी ने बताया कि एक किराए के मकान में रहने वाले चार व्यक्ति अलीमुद्दीन सैय्यद (35 साल), सलाम सैय्यद (30), चार साल की फातिमा सैय्यद और पांच साल की अलीना सैय्यद घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आग में घरेलू सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

उन्होंने आगे बताया कि घायलों को शुरू में कलवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में पड़ोसी मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Next Story