- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra:...

x
Maharashtraमहाराष्ट्र: मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रत्नागिरी जिले में स्थित जगबुड़ी नदी में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मुंबई के मीरारोड इलाके से देवरुख जा रहे थे। वे एक परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में कार के ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को नदी से बाहर निकाला जा सका। कार के बाहर आने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस भीषण हादसे में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में कार की तेज रफ्तार और संभावित तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर राजमार्गों पर सुरक्षा उपायों और तेज गति से वाहन चलाने के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
TagsMaharashtraकारनदी5 मौतMaharashtracarriver5 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





