महाराष्ट्र

Maharashtra: ट्रेन में मिली दो साल की लावारिस बच्ची,अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sanjna Verma
8 Jun 2024 1:03 PM IST
Maharashtra: ट्रेन में मिली दो साल की लावारिस बच्ची,अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
x
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के ठाणे में दो साल की एक बच्ची के एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस पाए जाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बच्ची को बुधवार को शिरडी साईंनगर Expressके यात्रियों ने देखा और ट्रेन में उसके माता-पिता की तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्ची को पहले चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसे आश्रय गृह में भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को छोड़ना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों का पता लगाने एवं उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
Next Story