महाराष्ट्र

Maharashtra : पुलिस ने माओवादी हमले की कोशिश की नाकाम

Sarita
16 March 2025 8:19 AM IST
Maharashtra : पुलिस ने माओवादी हमले की कोशिश की नाकाम
x
Maharashtra महाराष्ट्र: गढ़चिरौली, 15 मार्च (IANS)| महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादी सरकार विरोधी हमलों को अंजाम देने के लिए विभिन्न प्रकार के हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हैं। इस प्रकार की सामग्री को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से वन क्षेत्रों में जमीन के नीचे दबा कर रखा जाता है। इस प्रकार की संग्रहित सामग्री का इस्तेमाल माओवादी विभिन्न अवसरों पर करते हैं। वहीं, गढ़चिरौली पुलिस ने माओवादियों की एक बड़ी हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है।
भामरागढ़ उप-विभाग के अंतर्गत नव स्थापित पोस्ते कावंडे में तैनात विशेष अभियान दल के जवानों ने शनिवार 15 मार्च को पोस्ते कावंडे से लगभग 100 मीटर दक्षिण की ओर एक पगडंडी पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में बंदूकें बरामद कीं। इसके बाद बीडीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया। बीडीडीएस टीम द्वारा विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए उक्त वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ियों के पास एक संदिग्ध स्थान मिला, जहां बंदूक छिपाई गई थी।
जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो डेटोनेटर के लिए इस्तेमाल होने वाले लाल तार से बंधा एक प्लास्टिक का थैला करीब डेढ़ से दो फीट जमीन के नीचे दबा हुआ मिला। इस दौरान मिले थैले की जब बीडीडीएस टीम ने विस्फोटक किट से जांच की तो उसमें विस्फोटक होने की पुष्टि हुई। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस और बीडीडीएस टीम ने मिलकर खतरनाक स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण किया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
Next Story