- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra: फार्मा...
महाराष्ट्र
Maharashtra: फार्मा कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसाव, चार लोगों की मौत
Sarita
22 Aug 2025 6:22 AM IST

x
Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी में स्थित एक दवा कंपनी में बृहस्पतिवार को नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने से कम से कम चार कर्मियों की मौत हो गई। दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बोईसर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘मेडले फार्मा’ में दोपहर को हुई। बोईसर मुंबई से करीब 130 किलोमीटर दूर है। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि अपराह्न ढाई से तीन बजे के बीच कंपनी की एक इकाई में नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी प्रभावित हुए।
उन्होंने बताया, ‘‘छह कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां शाम को चार कर्मियों की मौत हो गई।’’ कदम ने कहा कि दो अन्य को एक स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के रूप में हुई है, जबकि रोहन शिंदे और नीलेश हडाल का इलाज किया जा रहा है।
TagsMaharashtraफार्मा कंपनीनाइट्रोजन गैसरिसावचारमौतMaharashtrapharma companynitrogen gasleakfourdeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





