- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra News: ...
महाराष्ट्र
Maharashtra News: बिस्किट बनाने की मशीन में फंसा 3 साल का बच्चा
Bharti Sahu 2
4 Sept 2024 12:06 PM IST

x
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुस्कुट के कारखाने में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक हादसे में तीन साल के मामूस की मौत हो गई। बिस्कुट बनाने वाली मशीन की बेल्ट में फंस जाने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को अंबरनाथ में हुई।
अंबरनाथ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘ आयुष चौहान अपनी मां के साथ बिस्कुट के कारखाने गया था, जहां उसकी मां टिफिन पहुंचाती है। बच्चे ने मशीन की बेल्ट से एक बिस्कुट उठाने की कोशिश की और वह उसमें फंस गया। कारखाने के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
TagsMaharashtraबिस्किटमशीनफंसाबच्चा Maharashtrabiscuitmachinetrappedchild जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





