महाराष्ट्र

Maharashtra: हत्या के आरोपी ने अदालत के अंदर किया आत्महत्या का प्रयास

Sanjna Verma
8 Jun 2024 7:52 AM GMT
Maharashtra: हत्या के आरोपी ने अदालत के अंदर किया आत्महत्या का प्रयास
x
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में नागपुर की जिला अदालत में एक हत्या के आरोपी ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी शेख अहमद शब्बीर (30) को hospitalमें भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।
अधिकारी ने बताया कि हत्या के एक मामले में यशोधरा नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को शुक्रवार को सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था, लेकिन केंद्रीय कारागार वापस ले जाते समय शेख के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे hospitalले जाया गया। उन्होंने बताया कि पता चला है कि उसने कीटनाशक पी लिया था। यह संदेह है कि अदालत में मौजूद उसके किसी रिश्तेदार ने उसे कीटनाशक की बोतल दी थी।
Next Story